Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खाने की तस्वीर संग गलती से क्यूआर कोड शेयर करने पर चीनी महिला को मिला ₹50 लाख का बिल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 6 December, 2023
एक चीनी महिला ने रेस्टोरेंट में खाने के साथ गलती से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए इस्तेमाल होने वाले क्यूआर कोड की तस्वीर पोस्ट कर दी जिसके बाद उसे 4,30,000 युआन (₹50 लाख) का बिल मिला। उस कोड के ज़रिए कई लोगों ने खाना ऑर्डर कर दिया था जिन्हें रेस्टोरेंट ने नज़रअंदाज़ करते हुए बिल का भुगतान नहीं लिया।