चंद्रमा पर लैंड करना इतना मुश्किल क्यों है?
पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3,84,400-किलोमीटर है और चंद्रमा के पतले वायुमंडल के कारण वहां प्रवेश करने वाले किसी अंतरिक्षयान को धीमा होने के लिए पर्याप्त घर्षण नहीं मिलता। केवल उसका प्रोपल्शन सिस्टम उसे धीमा करता है, जिसका मतलब उसे बहुत सारा ईंधन ले जाना होता है। चंद्रमा की सतह असमतल होने के कारण भी वहां चलना मुश्किल है।


