बीएसई का इंडिया आईएनएक्स विदेशी शेयरों में कारोबार की सुविधा देगा
बीएसई के स्वामित्व वाले इंडिया इंटरनैशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) ने कहा है कि वह जल्द ही विदेशी शेयरों में कारोबार की सुविधा मुहैया कराएगा। यह अमेरिका, कनाडा, यूके, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और जापान के शेयरों की खरीद व बिक्री की सुविधा देगा। पहले चरण में नैसडैक, एलएसई व एनवाईएसई समेत 31 देशों के 130 एक्सचेंज में ट्रेड की सुविधा मिलेगी।
read more at LatestLY


