कनाडा में 28 वर्षीय भारतीय युवक की गोली मारकर की गई हत्या
लुधियाना (पंजाब) के 28 वर्षीय युवराज गोयल की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडाई पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। अपने इकलौते बेटे को खोने वाले युवराज के माता-पिता ने कहा, "कनाडा सरकार को समझना चाहिए कि माता-पिता अपने बच्चों को कई सपनों के साथ भेजते हैं...उनकी लाशें वापस लेने के लिए नहीं भेजते।"


