Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है', यात्री से बोली महिला TTE; हो गई सस्पेंड

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 10 November, 2026
झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट नहीं दिखा पाने पर एक महिला TTE ने यात्री को जमकर फटकार लगाई। उसने कहा, "तुम अंगूठाछाप हो...मुझे तुम्हारी शक्ल से नफरत है। अगर मैं अभी व्यस्त नहीं होती तो तुम्हें अपनी ताकत दिखा देती।" यात्री ने घटना का वीडियो बनाकर X पर पोस्ट किया जिसके बाद TTE को सस्पेंड कर दिया गया।
read more at NewsX