बिहार में मंदिर के केयर टेकर की हत्या का हुआ खुलासा, पूर्व प्रेमिका ने करवाई थी हत्या
गोपालगंज (बिहार) में मंदिर के केयर टेकर मनोज शाह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पूर्व प्रेमिका नेहा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेहा ने पुलिस को बताया कि मनोज उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। बकौल पुलिस, नेहा ने फोन कर मनोज को घर बुलाया और वहीं हत्या की गई।
read more at X (formerly Twitter)


