Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन का इंतज़ार कर रहे शख्स को यूपी में आया हार्ट अटैक, GRP कर्मी ने सीपीआर देकर बचाई जान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 12 November, 2024
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को रेलवे स्टेशन पर 32 वर्षीय शख्स को कथित तौर पर हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वहां मौजूद एक जीआरपी कर्मी ने शख्स को तुरंत सीपीआर दिया और उनकी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय शख्स प्लैटफॉर्म नंबर-1 पर देहरादून जाने के लिए ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था।