यूपी में किसान ने बुलाई पुलिस टीम, पहुंचने पर बोला- भैंस ने बच्चे को जन्म दिया है, दूध पी लो
अमरोहा (यूपी) में भैंस के बच्चे को जन्म देने के बाद एक किसान द्वारा डायल 112 पर कॉल कर पुलिस टीम को बुलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के पहुंचने पर किसान ने कहा कि उसकी भैंस ने बच्चा जन्मा है और उसने उन्हें दूध पीने के लिए बुलाया है। पुलिस ने किसान को हिदायत देकर छोड़ दिया।
read more at हिन्दुस्तान


