Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एक और पुजारी की हत्या, मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने साधु को मारी गोली

short by / on Wednesday, 14 October, 2026
मुजफ्फरनगर के भौराकलां गांव में मंगलवार को आईटीआई कॉलेज के पास स्थित मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी दयानंद स्वामी की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हरदोई में साधु की हत्या के बाद यूपी में यह दूसरी ऐसी घटना है।
read more at Livehindustan