बिहार के दरभंगा में तनाव, कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव
दरभंगा (बिहार) में दुर्गा मंदिर से कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर रविवार को कथित तौर पर पथराव किया गया। इसका आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा व घटना से जुड़ा कथित वीडियो सामने आया जिसमें लोग घर की छत से पथराव करते दिखे। फिलहाल, स्थिति सामान्य है व मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
read more at हिन्दुस्तान


