कैंसर का पता चलने पर जीवनभर की बचत खर्च कर घूमने निकली महिला, बाद में सिकुड़ा मिला ट्यूमर
चीन की 67-वर्षीय वांग यिंग ने थायरॉइड कैंसर का पता चलने के बाद सर्जरी के बजाय अंटार्कटिका घूमने का फैसला किया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने पेंगुइन की तस्वीरें खींचने के लिए अपनी जीवनभर की बचत लगा दी। लौटने पर जांच में उनका ट्यूमर पहले से छोटा मिला। हालांकि, ट्यूमर सिकुड़ने की वजह यात्रा करना साबित नहीं हुआ।
read more at Hindustan Times


