Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आई लव मोहम्मद' के पीछे राहुल-तेजस्वी, देश में गृहयुद्ध कराना चाहती है कांग्रेस: गिरिराज

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 27 September 2025
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अररिया (बिहार) में 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इसके पीछे खड़े हैं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भारत व बिहार का विकास नहीं दिख रहा। बकौल सिंह, कांग्रेस देश के अंदर गृहयुद्ध करवाना चाहती है।