राजस्थान में 3 नए राजकीय कन्या महाविद्यालय का होगा निर्माण, सीएम गहलोत ने दी मंज़ूरी
राजस्थान सरकार ने बताया है कि प्रदेश में 3 नए राजकीय कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके निर्माण के लिए ₹13.50 करोड़ के बजट को मंज़ूरी दी है। इन महाविद्यालयों का निर्माण सलूंबर (उदयपुर), सांभर (जयपुर) व कपासन (चित्तौड़गढ़) में होगा। सरकार के मुताबिक, इनके संचालन के लिए 63 नए पदों का सृजन किया जाएगा।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


