21 हफ्ते व 1 दिन में जन्मा अमेरिकी बच्चा बना दुनिया का सबसे प्री-मैच्योर जीवित बच्चा
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया है कि 21 सप्ताह और एक दिन (148 दिनों) में जन्मा अमेरिकी बच्चा दुनिया का सबसे प्री-मैच्योर जीवित बच्चा है। कर्टिस मीन्स का जन्म जुलाई 2020 में हुआ और उसका वज़न सिर्फ 420 ग्राम था। कर्टिस को तीन महीने वेंटिलेटर पर रखा गया और 275 दिनों बाद अप्रैल 2021 में अस्पताल से छुट्टी दी गई।
read more at Guinness World Records


