देर रात प्रेमिका के घर पहुंचकर यूपी के युवक ने की उसकी हत्या, फिर की खुदकुशी
मेरठ (यूपी) में मनीष नामक युवक ने रविवार देर रात प्रेमिका के घर पहुंचकर कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, युवक की शादी अन्य लड़की से तय हुई थी लेकिन वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था। वहीं, युवक के परिजन ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
read more at ABP न्यूज़


