चक्रवात 'दाना' के लैंडफॉल के बाद भुवनेश्वर और कोलकाता में बहाल हुईं विमान सेवाएं
हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात 'दाना' के कारण एहतियातन बंद किए गए बीजू पटनायक अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (भुवनेश्वर) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (कोलकाता) पर शुक्रवार को विमान सेवाएं बहाल हो गईं। गौरतलब है, 'दाना' ने गुरुवार रात ओडिशा के तट पर लैंडफॉल किया था। इस दौरान 110 किलोमीटर/घंटा की गति से हवाएं चली और भारी बारिश हुई।
read more at ANI


