Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनी लॉन्डरिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर की 5 दिन और बढ़ाई गई ईडी रिमांड

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 22 May, 2024
झारखंड के मंत्री व कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने आलमगीर की ईडी रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी है। इससे पहले ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड को स्वीकृति दी थी।