'अजनबी' और 'वीर' के प्रोड्यूसर विजय गलानी का लंदन में हुआ निधन
'अजनबी', 'अचानक' और 'वीर' जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे विजय गलानी का बुधवार को लंदन (यूनाइटेड किंगडम) में निधन हो गया। बतौर रिपोर्ट्स, ब्लड कैंसर का इलाज कराने के लिए गलानी करीब तीन महीने पहले लंदन गए थे। उम्र के पांचवें दशक में चल रहे गलानी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़कर गए हैं।
read more at Bollywood Hungama


