मेरे जन्मदिन पर छपी खबरों में मेरी फिल्मों से अधिक उनकी कमाई का ज़िक्र है: हर्षवर्धन कपूर
अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "अपने (32वें) जन्मदिन पर हिंदी के कई आर्टिकल पढ़े जहां...मेरे करियर के बारे में बात की गई।" उन्होंने कहा, "इन खबरों में...'एके वर्सेज़ एके', 'रे' और 'थार' जैसी मेरी फिल्मों...और मेरे करियर की खासियत पर लिखने की जगह 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'मिर्ज़या' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फोकस किया गया।"


