Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिलायंस ने की एक साथ 50 शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 24 January, 2023
टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो ने मंगलवार को 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ 5जी सेवाओं की शुरुआत की। इस घोषणा के साथ ही रिलायंस जियो की 5जी सेवाएं 184 शहरों तक पहुंच चुकी हैं। गोवा, हरियाणा व पुदुचेरी में आज (24 जनवरी) से पहली बार रिलायंस की 5जी सेवाओं की शुरुआत हुई है।