केंद्र सरकार ने बिहार के 54 निजी ITI में इस वर्ष नामांकन पर लगाई रोक
केंद्र सरकार ने बिहार के 54 निजी ITI में इस वर्ष नामांकन पर रोक लगा दी है जिससे 4,523 सीटें प्रभावित होंगी। शिक्षकों की जानकारी SIDH पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। आईटीआई संचालकों को दिसंबर तक पोर्टल पर शिक्षकों की जानकारी अपलोड करने का मौका दिया गया है। हालांकि, इसके लिए उन्हें प्रति यूनिट (ट्रेड) ₹1.5 लाख तक का जुर्माना देना होगा।
read more at Livehindustan


