अर्चना पूरन सिंह ने समय रैना के उनके पति-बेटों को 'नल्ला' कहने पर दी प्रतिक्रिया; कहा- बुरा नहीं लगा
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में जज बनीं अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडियन समय रैना द्वारा उनके पति परमीत सेठी व दोनों बेटों कोे 'नल्ला' कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। अर्चना ने कहा, "वह एक मज़ाक था...उनका मकसद मुझे या मेरे परिवार में किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था।" बकौल अर्चना, उन्होंने समय का जोक दिल पर नहीं लिया।
read more at जनसत्ता


