Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या आपको भी मिला मुफ्त उपहार का लिंक? क्लिक करते खाली हो सकता है खाता, PIB ने चेताया

short by Himanshu / on Tuesday, 2 June, 2026
सोशल मीडिया पर एसबीआई द्वारा रिवॉर्ड व डाक सेवा द्वारा उपहार भेजे जाने के नाम पर स्कैम चल रहा है। स्कैमर्स लोगों के फोन और वॉट्सऐप पर लिंक/ऐप भेजकर उपहार और रिवॉर्ड क्लेम करने का दावा करते हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे लेकर चेतावनी दी और बताया कि लिंक/ऐप पर क्लिक करते ही आपका खाता खाली हो सकता है।