बीजेपी के निशिकांत ने उनकी एमबीए डिग्री को फर्ज़ी कहने वालीं महुआ की तुलना 'नगर वधू' से की
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर फॉलोअर्स से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह पर अभद्र टिप्पणी न करने का अनुरोध कर लिखा है, "अपने धर्म में वैशाली की नगर वधू तक को सम्मान...मिला है।" हालांकि, उन्होंने महुआ और दीपिका का नाम नहीं लिखा। दरअसल, दोनों ने निशिकांत की एमबीए डिग्री को फर्ज़ी बताया है।
read more at Hindustan Times


