बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए महागठबंधन ने राबड़ी देवी समेत 5 उम्मीदवार किए घोषित
बिहार विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए महागठबंधन ने 5 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। जारी सूची के अनुसार, आरजेडी से राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर व सैयद फैसल अली को जबकि सीपीआई (एमएल) से शशि यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान होगा।
read more at News18 हिंदी


