निसंतान महिलाओं को गर्भवती करने के लिए ₹13 लाख ऑफर करने वाले ठग बिहार में हुए गिरफ्तार
पुलिस ने निसंतान महिलाओं को गर्भवती करने के लिए पुरुषों को ₹13 लाख की पेशकश कर ठगी करने वाले गैंग के 8 सदस्यों को नवादा (बिहार) में गिरफ्तार किया है। गैंग पहले पुरुषों से पंजीकरण के लिए ₹799 लेता था और फिर बतौर सिक्योरिटी डिपॉज़िट ₹5,000-₹20,000 तक वसूलता था। पुलिस की छापेमारी के दौरान गैंग का सरगना फरार हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


