'छावा' के सेट पर चोटिल होने के बाद विक्की कौशल ने आर्म स्लिंग पहनकर किया वर्कआउट
ऐक्टर विक्की कौशल ने अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के सेट पर एक ऐक्शन सीन की शूटिंग के दौरान चोटिल होने के बाद आर्म स्लिंग पहनकर जिम में वर्कआउट किया है। वर्कआउट का वीडियो शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, "जब हम दौड़ नहीं पाते तो हम चलते हैं लेकिन हम रुकते नहीं हैं।"
read more at इंडिया टीवी


