'जोखिम' वाले देशों से आए 4 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर कोविड-19 से संक्रमित मिले
अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बुधवार को 4 अंतर्राष्ट्रीय यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जो ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर 'जोखिम' वाले देश नीदरलैंड्स व यूके से आए थे। एक अधिकारी ने कहा, "फिलहाल हम निश्चित नहीं हैं कि वैरिएंट नया है या पुराना...हमने उन्हें इलाज के लिए भेज दिया है और जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी।"


