माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एप्पल
अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने बुधवार को अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा हासिल कर लिया। बुधवार को एप्पल के शेयरों में करीब 4% का उछाल आया जिससे उसका बाज़ार पूंजीकरण बढ़कर करीब $3.3 ट्रिलियन हो गया जबकि माइक्रोसॉफ्ट का बाज़ार पूंजीकरण करीब $3.2 ट्रिलियन है।
read more at Reuters


