महिला ने एनसीबी के एसपी पर लगाया छेड़छाड़ व उसके अंडरगार्मेंट्स सूंघने का आरोप, हुआ अरेस्ट
महाराष्ट्र रेलवे पुलिस ने गुरुवार को हैदराबाद से पुणे की ट्रेन यात्रा के दौरान एक महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में एनसीबी के एसपी दिनेश चव्हाण को गिरफ्तार किया। महिला का आरोप है कि चव्हाण ने उसे गलत तरीके से छुआ और बैग से उसके अंडरगार्मेंट्स निकालकर सूंघे थे। बतौर एनसीबी, चव्हाण कई महीनों से मेडिकल लीव पर है।


