Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी उत्कल रंजन साहू बने राजस्थान के नए डीजीपी

short by खुशी / on Saturday, 10 February, 2024
राजस्थान सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी उत्कल रंजन साहू को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग द्वारा शनिवार रात जारी आदेश के अनुसार, साहू का कार्यकाल 2 साल का रहेगा। गौरतलब है, राजस्थान के पूर्व डीजीपी उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद दिसंबर 2023 में साहू को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।