Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गणपति उत्सव में स्टंट करने के दौरान गुजरात में शख्स ने गलती से खुद को लगाई आग

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 1 September 2022
गुजरात के सूरत में गणपति उत्सव के दौरान स्टंट करते हुए एक शख्स ने गलती से खुद को आग लगा ली, जिसका एक वीडियो सामने आया है। स्टंट के दौरान इस शख्स के बाल और उसका चेहरा आग से झुलस गया। इसके बाद वहां मौजूद एक अन्य शख्स ने पीड़ित की टी-शर्ट निकाली, जिसमें उसका हाथ भी झुलस गया।