ड्रग्स के मिश्रण के ओवरडोज़ से हुई थी अभिनेता माइकल के. विलियम्स की मौत
न्यूयॉर्क शहर के मुख्य मेडिकल परीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि अभिनेता माइकल के. विलियम्स की मौत ड्रग्स के मिश्रण के ओवरडोज़ के कारण हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि विलियम्स ने फेंटेनाइल, पी-फ्लोरोफेंटेनाइल, हेरोइन और कोकेन जैसे ड्रग्स का सेवन किया था। गौरतलब है कि विलियम्स 6 सितंबर को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
read more at AP


