Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने तेलंगाना के सीएम की बेटी कविता से की पूछताछ

short by अनिल कुमार / on Sunday, 11 December, 2022
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से हैदराबाद स्थित उनके आवास पर पूछताछ की है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता कविता के बयान सीआरपीसी की धारा 160 के तहत दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले उनके बंजारा हिल्स स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
read more at Hindustan Times