जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक, एक बच्चे की मौत व 4 घायल
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि गुरुवार रात राजौरी ज़िले के खांडली इलाके में स्थित बीजेपी नेता जसबीर सिंह के घर पर संदिग्ध आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। बतौर रिपोर्ट, घटना में जसबीर के 4 साल के भतीजे की मौत हो गई व 4 लोग घायल हैं। घटना के दौरान जसबीर पूरे परिवार के साथ घर पर मौजूद थे।
read more at ABP न्यूज़


