हरभजन सिंह ने एशिया कप में भारत की लगातार 2 हार के बाद टीम के चयन पर उठाए सवाल
एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में भारत की लगातार 2 हार के बाद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी करने वाले उमरान मलिक कहां हैं?...टॉप क्वॉलिटी स्विंग गेंदबाज़ दीपक चाहर क्यों नहीं हैं?...क्यों दिनेश कार्तिक को लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं?"
read more at हिन्दुस्तान


