Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने लंदन में कई लोगों पर तलवार से किया हमला, हुआ गिरफ्तार

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 30 April, 2024
पुलिस के अनुसार, एक शख्स को तलवार से पूर्वी लंदन के कुछ लोगों और दो पुलिस अधिकारियों पर हमला करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा, "यह घटना उन लोगों के लिए भयावह रही होगी...मुझे पता है कि लोग सदमे में होंगे।" हालांकि, इसे आतंकी घटना नहीं माना जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़