चारू मानसिक रूप से अस्थिर हैं: अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उनके पति राजीव सेन
राजीव सेन ने 'टाइम्स नाउ डिजिटल' को दिए इंटरव्यू में अपनी पत्नी ऐक्ट्रेस चारू असोपा द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। राजीव ने कहा, "अगर उन्हें तलाक चाहिए तो...वह मुझे सीधा बोलें...उसके लिए मीडिया बुलाने की क्या ज़रूरत...ज़ाहिर है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हैं।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी बेटी की सुरक्षा...के लिए चिंतित हूं।"
read more at Times Now


