Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु में ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ स्ट्रेचर पर लेटी 78 वर्षीय महिला मतदान करने पहुंचीं पोलिंग बूथ

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 26 April, 2024
बेंगलुरु (कर्नाटक) में ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ स्ट्रेचर पर लेटी एक 78-वर्षीय महिला शुक्रवार को मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं। 78-वर्षीय कलावती का निमोनिया का इलाज चल रहा है जिसके कारण वह फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कलावती बीते 23 अप्रैल को कफ, सांस लेने में दिक्कत और अन्य लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
read more at Times Now