Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

18 माह की बेटी को नहर में फेंककर भागा हरियाणा का शख्स, कांवड़िए ने कूदकर बचाया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 18 July 2023
पुलिस ने बताया है कि ज्योतिसर (हरियाणा) के पास एक शख्स ने अपनी 18 माह की बेटी को नहर में फेंक दिया और एक कांवड़िए ने नहर में कूदकर बच्ची को बचाया। पुलिस ने बच्ची के पिता व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, बच्ची को नहर में फेंकने के बाद बाइक पर आरोपी फरार हो गया था।