Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में चोरी के लिए ओला कैब ड्राइवर की हत्या, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 31 May, 2022
महाराष्ट्र के ठाणे में कार चोरी करने के लिए ओला कैब ड्राइवर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार व एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रास्ते में कार रुकवाकर ड्राइवर को लूटने की कोशिश की व ड्राइवर द्वारा मदद के लिए चिल्लाने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।