Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मां ने ओडिशा में निसंतान दंपति को ₹800 में बेची 9 महीने की अपनी बेटी; 4 लोग हुए गिरफ्तार

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 5 July, 2023
मयूरभंज (ओडिशा) में पुलिस ने निसंतान दंपति को ₹800 में 9 माह की बच्ची बेचने के आरोप में बच्ची की मां समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 9 माह की बच्ची के पिता की शिकायत के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां (25) ने पति की गैर-मौजूदगी में यह बच्चा दंपति को दिया था।