कोविड-19 से संक्रमित हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने बुधवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपनी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया, "मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझे (कोविड-19 के) लक्षण नहीं हैं।" साहा ने कहा, "मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे आवश्यक सावधानी बरतें।"
read more at ABP न्यूज़


