Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन देशों में कर्मचारियों के पास है काम के समय के बाद बॉस का कॉल न उठाने का अधिकार?

short by रौनक राज / on Thursday, 8 February, 2024
ऑस्ट्रेलिया में कर्मचारियों को काम के समय के बाद बॉस के 'अनुचित कॉल व मेसेज' का जवाब न देने को लेकर कानून लाया जाएगा। फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, पुर्तगाल, ग्रीस, इटली, स्लोवाकिया और यूरोपियन यूनियन के अन्य देशों में 'राइट टू डिसकनेक्ट' पहले से ही लागू है। फिलीपीन्स और केन्या भी इसी तरह के कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं।
read more at Reuters