Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैसे सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद तमिलनाडु में जारी है 69% जातिगत आरक्षण का नियम?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Friday, 10 November, 2023
बिहार में गुरुवार को जातिगत आरक्षण को बढ़ाकर 65% करने वाला विधेयक पारित हुआ जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 50% की सीमा से अधिक है। हालांकि, तमिलनाडु में 69% आरक्षण मिलता है क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने 1993 में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करवाया था जिसमें मौजूद कानूनों की न्यायिक समीक्षा नहीं हो सकती।