Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के एकमात्र नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद पाटिल ने कांग्रेस को दिया समर्थन

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 6 June, 2024
सांगली (महाराष्ट्र) से निर्दलीय सांसद चुने गए विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर कांग्रेस को समर्थन दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल सांगली लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यह सीट शिवसेना (यूबीटी) के खाते में चली गई जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।