यूपी में आबकारी मंत्री के घर के पास 2 सांडों की लड़ाई में 17 गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के घर के पास शनिवार को 2 सांडों की लड़ाई में करीब 17 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इस दौरान लगभग 2 घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सांडों की लड़ाई में ठेलों पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
read more at हिन्दुस्तान


