यूएस में भारत के इंजीनियर दंपति और उनके 6 वर्षीय बेटे के शव मिले
मैरीलैंड (अमेरिका) में एक घर से कर्नाटक के 37-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर योगेश, उनकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी प्रतिभा वाई अमरनाथ और 6-वर्षीय बेटे यश के शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि योगेश ने खुदकुशी से पहले पत्नी-बेटे की हत्या की। शख्स के परिवार के लोगों के मुताबिक, योगेश 9 साल से अमेरिका में रह रहे थे।


