पंजाब में जानकार की नवजात बच्ची चुराकर उसे बेचने की कोशिश कर रहे 2 दंपति हुए गिरफ्तार
मोहाली (पंजाब) की सोहाना पुलिस ने एक नवजात बच्ची को चुराकर उसे बेचने की कोशिश कर रहे पटियाला व फरीदकोट निवासी 2 दंपतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरीदकोट रहने वाले बच्ची के माता-पिता को जानते थे। बकौल पुलिस, बच्ची को बेचने के लिए अपने कस्टमर का इंतज़ार कर रहे आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया।
read more at Hindustan Times


