2020 से अब तक 227 भारतीय खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हुए, ऐथलेटिक्स में सर्वाधिक: सरकार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि 2020 से 6 फरवरी 2023 तक 7,829 भारतीय खिलाड़ियों के डोप टेस्ट किए गए जिनमें से 227 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गए। ठाकुर ने बताया कि इस अवधि में ऐथलेटिक्स के सर्वाधिक 71, वेटलिफ्टिंग के 33 और कुश्ती के 32 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हुए।
read more at राज्यसभा


